सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भीमगजा स्मारक। भीमगजा क्या है। Bheemgaja monument.

भीमगजा (Bheemgaja monument), भीमगजा एक अखंड स्तंभ।  भीमगजा क्या है। भीमगजा किस जिले में स्थित है। विदिशा जिले में स्थित भीमगजा। दोस्तों ऐरण नामक पुरातात्विक स्थल एवं गांव के बारे में तो आप सभी जानते ही है, जो सागर जिले में बिना और रेउटा नदियों के संगम पर स्थित है। दोस्तों ऐरण स्थल का कुछ भाग विदिशा जिले में भी पड़ता है, जो विदिशा जिले के पठारी गांव का हिस्सा है। दोस्तों इसी हिस्से में एक अद्भुत पुरातात्विक स्मारक स्थित है, जिसे भीमगजा के नाम से जाना जाता है। दोस्तों पुरातात्विक स्थल की दृष्टि से देखा जाए तो यह स्मारक ऐरण नामक पुरातात्विक स्थल में ही स्थित है, किंतु राजनीतिक दृष्टि से यह स्मारक विदिशा जिले के पठारी गांव में पड़ता है। भीमगजा (जिला विदिशा, गांव पठारी) दोस्तों भीमगजा विदिशा के पठारी गांव में स्थित एक अखंड स्तंभ है, जिसे भीम की लाठी के नाम से भी जाना जाता है। दोस्तों आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया की साइट के अनुसार इसकी ऊंचाई 40 मी . बताई गई है। इसके सामने एक छोटा मंदिर भी स्थित है। दोस्तों यह गुप्त काल का स्मारक है। इसका निर्माण गुप्त शासक बुद्धगुप्त के शासनकाल म...