सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जीवविज्ञान ( Biology ) - जीव विज्ञान क्या है, जीव विज्ञान की शाखाएं, जीव विज्ञान का अर्थ एवं प्रकार | Biology in hindi , types of Biology

जीव विज्ञान / Biology 
( अर्थ , परिभाषा , प्रकार , शाखाएं , जनक या पितामह ) ( Biology in hindi , types , Father of Biology , branches of Biology  )


Hello dosto Apshiksha पर आप सभी का स्वागत है । यह मेरा पहला ब्लॉग है। Apshiksha के इस प्लेटफार्म पर मैं जीव विज्ञान के इस विषय को काफी सरलता के साथ आपके सामने प्रस्तुत करूंगा। साथ ही यहाँ आपको परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण सभी सामग्री उपलब्ध होगी।
यहां आपको UPSC, MPPSC, SI, CONSTABLE, SSC, NTPC, VYAPAM और पटवारी सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। आपको यहां mppsc pree और mains के साथ - साथ अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के सारे टॉपिक्स विस्तृत रूप से और स्पष्टीकरण के साथ समझाए जाएंगे। आपको न केवल अध्ययन सामग्री मिलेगी , बल्कि उनको अच्छी तरह से आपको समझाया भी जाएगा। इसको पढ़ने के बाद आपको किसी और स्त्रोत से पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी। आपको इसमें किसी भी सब्जेक्ट की कंप्लीट जानकारी दी जाएगी। यहां कंप्लीट जानकारी का मतलब है - competitive exam की दृष्टि से जितना जरूरी है। अनावश्यक बाते बता कर यहां आपका टाइम वेस्ट नहीं किया जाएगा।
चलिए दोस्तो अब हम जीव विज्ञान की परिभाषा , अर्थ , प्रकार , शाखाएं आदि के बारे में जानते है।


     जीव विज्ञान (Biology)

Dosto यह विज्ञान की वह शाखा है , जिसमें पृथ्वी पर पाए जाने वाले समस्त जीवधारियों , उनकी उत्पत्ति , उनका विकास , उनके क्रियाकलाप , वातावरण का उनपर प्रभाव तथा उनके मध्य अंतर्संबंध ( अर्थात - ये जीव एक दूसरे को कैसे प्रभावित करते है ) का विस्तृत अध्ययन किया जाता है ।
दोस्तो यहां जीवधारियों में न केवल जंतु( Animal - मनुष्य, कीट-पतंगे, भेड़-बकरियां आदि ) शामिल है , बल्कि इसमें वनस्पतियां ( plant - पेड़-पौधे, जीवाणु, कवक, लाइकेन आदि) भी शामिल है। 
जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सबसे पहले लैमार्क ( फ्रांस ) और ट्रेविरेनस ( जर्मनी ) नामक वैज्ञानिकों ने 1801 ई. में किया था। दोस्तों Biology ग्रीक भाषा का शब्द है, जो दो शब्दों Bio और Logos से मिलकर बना है। Bio का अर्थ है - सजीव / जीवन( life) / Livings ( पेड़-पौधों व जंतु ) और Logos का अर्थ है - अध्ययन ( Study)। इस प्रकार दोस्तों जीवन का अध्ययन करना ही Biology कहलाता है।

जीव विज्ञान के जनक ( Father of Biology) -
दोस्तों जीव विज्ञान का जनक ग्रीक दार्शनिक अरस्तू को कहा जाता है, क्योंकि सबसे पहले इन्हीं के काल में जीव विज्ञान एक क्रमबद्ध विज्ञान के रूप में विकसित हुआ। इन्होंने ही सबसे पहले जंतुओं के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। दोस्तों अरस्तू को जंतु विज्ञान ( Zoology) का जनक भी कहा जाता है।

जीव विज्ञान की शाखाएं ( Branches of Biology ) - 

दोस्तों वैसे तो Biology की बहुत शाखाएं है , किंतु मुख्यतः इसकी चार बड़ी एवं महत्वपूर्ण शाखाएं है - 
(1) जंतु विज्ञान ( Zoology),
(2) वनस्पति विज्ञान (Botany),
(3) सूक्ष्मजीव विज्ञान ( Microbiology)
(4) आनुवंशिकी ( Genetics )

(1) जंतु विज्ञान ( Zoology) -

जंतु विज्ञान या प्राणी विज्ञान के अंतर्गत सभी प्रकार के जंतुओं एवं उनके क्रियाकलापों का अध्ययन किया जाता है। इसमें दोस्तों वनस्पतियों का अध्ययन नहीं होता। Zoology का जनक ( Father of zoology ) भी अरस्तू को ही कहा जाता है , क्योंकि इन्होंने ही सबसे पहले जंतुओं का अध्ययन किया और  Historia animalium ( History of animals ) नामक पुस्तक लिखी। इस पुस्तक को उन्होंने तीन भागों में विभाजित किया था - Morphology ( आकारिकी ), Anatomy ( आंतरिकी ) और Physiology ( कार्यिकी )। 

(2) वनस्पति विज्ञान (Botany) -

वनस्पति विज्ञान के अंतर्गत वनस्पतियों ( पेड़-पोधों ) का अध्ययन किया जाता है। वनस्पति विज्ञान के जनक ( Father of botany ) थियोफ्रेस्टस को कहा जाता है, क्योंकि इन्होंने ही सबसे पहले वनस्पतियों  का अध्ययन किया और History of planterum नामक पुस्तक लिखी।

(3) सूक्ष्मजीव विज्ञान ( Microbiology) -

सूक्ष्मजैविकी या सूक्ष्मजीव विज्ञान के अंतर्गत सूक्ष्म जीवों ( Bacteria , Virus आदि) का अध्ययन किया जाता है। सूक्ष्मजीव विज्ञान के जनक ( Father of microbiology ) एंटोनी वान लुवेनहॉक को कहा जाता है, जिन्होंने Bacteria की खोज की थी। 

(4) आनुवंशिकी ( Genetics ) -

सर्वप्रथम आनुवंशिकी ( Genetics ) शब्द विलियम वाटसन ने दिया था, जबकि जीन (Gene) शब्द जोहानसन ( विलहेलम जोहानसन ) ने दिया था। दोस्तों आनुवंशिक लक्षणों ( जैसे - आंखों का कलर, बालों का कलर आदि ) के एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरण की प्रक्रिया या विधियों और कारणों के अध्ययन को आनुवंशिकी ( Genetics ) कहा जाता है। आनुवंशिकता का जनक ( Father of genetic ) ऑस्ट्रिया के निवासी ग्रिगर जोहान मेंडल ( 1822-1884 ) को कहा जाता है, क्योंकि इन्होंने ही  सबसे पहले आनुवंशिकता के बारे में जानकारी दी थी।
 
नोट: वे लक्षण जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित होते है , उन्हें आनुवंशिक लक्षण कहते है।
Ex : यदि माता या पिता में से किसी की आंखों का रंग भूरा है तो हो सकता है कि उनकी संतान की आंखों का रंग भी भूरा हो। अतः आंखों का रंग एक आनुवंशिक लक्षण है। ये लक्षण क्यों और कैसे एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित होते है ? इसके बारे में हम आगे विस्तार से पढ़ेंगे।


जीव विज्ञान की महत्त्वपूर्ण शाखाएं ( Branches of Biology ) -



  •  Ornithology ( ऑर्निथोलॉजी) - पक्षियों के अध्ययन करने का विज्ञान 
  •  Pomology ( पोमोलॉजी ) - फलों के अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Phycology ( फाइकोलॉजी ) - शैवालों के अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Anthology ( एंथोलॉजी ) - पुष्पों के अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Mycology ( माइकोलॉजी ) - कावकों या फंजाई या फफूंद के अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Pisciculture ( पीसीकल्चर) - मत्स्यपालन का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Sericulture ( सेरीकल्चर ) - रेशम किट पालन का अध्ययन 
  •  Apiculture ( एपीकल्चर ) - अंगूर उत्पादन का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Ichthyology ( इक्थ्योलॉजी) - मछलियों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Entomology ( एंटोमोलॉज ) - किटों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Dendrology ( डेंड्रोलॉजी) - वृक्षों और झाड़ियों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Opheology ( ऑफियोलॉजी ) - सपों का अध्ययन करने का विज्ञान 
  •  Saurology ( सोरोलोजी ) - छिपकलियों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Silviculture ( सिल्विकल्चर ) - काष्ठीय पेड़ों का संवर्धन
  •  Horticulture ( हॉर्टिकल्चर ) - बागवानी या उद्यानिकी 
  •  Floriculture ( फ्लोरीकल्चर ) - फूलों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Cytology ( साइटोलॉजी ) - कोशिका का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Psychology ( साइकोलॉजी ) - मनोविज्ञान
  •  Pulmonology ( पल्मोनोलॉजी ) - फेफड़ो के अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Arboriculture ( आर्बोटिकल्चर ) - वृक्ष उत्पादन का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Ecology ( इकोलॉजी ) - जीव - जंतुओं का आपस में तथा पर्यावरण के साथ उनके संबंध का अध्ययन 
  •  Acoustics ( एकॉस्टिक्स ) - ध्वनि से संबंधित विज्ञान
  •  Embryology ( एंब्रियोगॉजी ) - भ्रूण का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Archaeology ( आर्कियोलॉजी ) -  पुरातत्व संबंधित विज्ञान 
  •  Entomology ( एंटोमोलॉजी ) - किटों के अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Histology ( हिस्टोलॉजी ) - उत्तकों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Odontology ( ओडोंटोलॉजी ) - 
  •   Taxonomy ( टैक्सोनॉमी ) -        वर्गीकरण
  •  Oliveculture ( ओलिविकल्चर ) - जैतून की कृषि का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Cardeology ( कार्डियोलॉजी ) - ह्वदय का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Hepatology ( हिपेटोलॉजी ) - लीवर का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Chemotherapy ( कीमोथेरेपी ) - रासायनिक यौगिकों द्वारा कैंसर का उपचार
  •  Cryogenics ( क्रायोजेनिक्स ) - निम्न तपामान का अध्ययन या निम्नतापिकी 
  •  Neurology ( न्यूरोलॉजी ) - तंत्रिकाओं का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Nephrology ( नेफ्रोलॉजी ) - वृक्क या किडनी या गुर्दे का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Paleontology ( पेलियोंटोलॉजी ) - जीवाश्म का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Craniology ( क्रेनियोलॉजी ) - खोपड़ी या कपाल के अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Pathology ( पैथोलॉजी ) - बीमारियों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Epidemiology।      ( एपिडेमियोलॉजी ) -  महामारी का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Anthropology ( एंथ्रोपोलॉजी ) - मानवशास्त्र
  •  Mineralogy।  ( मिनरोलॉजी) - खनिजों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Oology ( ओलॉजी ) - अंडों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Meteorology ( मेटियोरोलॉजी ) - वातावरण एवं संबंधित विषयों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •   Mariculture।   ( मेरिकल्चर ) - समुद्री जीवों के उत्पादन का अध्ययन करने का विज्ञान 
  •  Viticulture ( विटीकल्चर ) - अंगूर उत्पादन का अध्ययन करने का  विज्ञान
  •  Seismolog ( सीस्मोलॉजी ) - भूकंप का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Hydropathy ( हाइड्रोपैथी ) - जल से रोगों का उपचार
  •  Hematology ( हिमेटोलॉज ) - रक्त का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Heliology ( हेलियोलॉजी ) - सूर्य का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Pedology ( पेडोलॉजी ) - मृदा विज्ञान 
  •  Dactylology ( डैक्टिलोलॉजी ) - उंगलियों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Podology ( पोडोलॉजी ) - पैरों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Dermatology ( डर्मेटोलॉजी ) - त्वचा का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Odontology ( ओडोन्टोलॉजी ) - दांतों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Endocrinology।        ( एंडोक्राइनोलॉजी ) - अंतःस्त्रावी ग्रंथियों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Opthalmology( ऑप्थेलमोलॉज ) - नैत्रविज्ञान 
  •  Optics ( ऑप्टिक्स ) - प्रकाशिकी
  •  Hydroponics ( हाइड्रोपोनिक्स ) - जल से रोगों का उपचार
  •  Oncology ( ओंकोलॉजी ) - ट्यूमर या कैंसर का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Conchology ( कोंकोलॉजी ) - मोलस्क का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Urology ( यूरोलॉजी ) - मूत्रजनन विज्ञान 
  •  Trichnology ( ट्रिकनोलॉजी ) - बालों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Neurology ( न्यूरोलॉजी ) - तंत्रिका विज्ञान
  •  Agrostology ( एग्रोस्टोलॉज ) - घासों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Bryology ( ब्रायोलॉजी ) - मॉस के अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Paleobotany ( पेलियोबोटानी ) - वनस्पति जीवाश्मों का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Vermiculture ( वर्मिकल्चर ) - केंचुआ उत्पादन का अध्ययन करने का विज्ञान
  •  Ostiology ( ऑस्टियोलॉजी ) - हड्डियों का अध्ययन करने का विज्ञान
Note :

  1.  Father of endocrine gland ( अंतःस्त्रावि ग्रंथि के जनक ) - थामस एडिसन
  2.  Endocrine gland की ख़ोज यूस्टेकिया ने की थी।
दोस्तों एड्रिनल ग्लैंड ( अधिवृक्का ग्रंथि ) की ख़ोज भी यूस्टेकियास ने की थी।

      इस प्रकार दोस्तों हमनें इस ब्लॉग में जीव विज्ञान, उसका अर्थ, उसकी शाखाएं आदि के बारे में जाना। अगले ब्लॉग में हम जीव विज्ञान के वर्गीकरण के बारे में विस्तार से  पढ़ेंगे। 
दोस्तों आपको पसंद आया हो तो कमेंट जरूर करें। ताकि हमें मोटिवेशन मिले और Apshiksha पर आपके लिए और बेहतर ढंग से कंटेंट उपलब्ध करा सकें।
Thanks

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टैक्सॉन (taxon)। टैक्सॉन का अर्थ क्या है ? टैक्सॉन की परिभाषा दीजिए। विभिन्न पदानुक्रम स्तर पर टैक्सा के कुछ उदाहरण दीजिए। टैक्सॉन और टैक्सा में क्या अंतर है?

टैक्सॉन (टैक्सॉन का अर्थ क्या है ? टैक्सॉन की परिभाषा दीजिए। विभिन्न पदानुक्रम स्तर पर टैक्सा के कुछ उदाहरण दीजिए। टैक्सॉन और टैक्सा में क्या अंतर है?) टैक्सॉन या वर्गक ( बहुवचन = टैक्सा / Taxa) शब्द सर्वप्रथम ICBN (International Code of Botanical Nomenclature) द्वारा 1956 में दिया गया था। मेयर नामक वैज्ञानिक ने इस शब्द को वर्ष 1964 में 'किसी भी स्तर के वर्गिकी समूह' (taxonomic category of any rank) के रूप मे परिभाषित किया। यहां किसी भी स्तर का अर्थ वर्गिकी संवर्ग से है। वर्गीकरण में कुल 7 वर्गिकी संवर्गों (taxonomic category) का उपयोग किया जाता है, जो इस प्रकार है -  1. Kingdom  2. phylum 3. Class 4. Order 5. Family 6. Genus 7. Species इनमें से प्रत्येक संवर्ग एक इकाई को प्रदर्शित करता है। वर्गीकरण की इस इकाई को ही टैक्सॉन (Taxon) कहा जाता है।   विभिन्न टैक्सॉन शब्दों को निम्न में से किसी एक संस्था द्वारा मान्यता प्राप्त होती है। इन संस्थाओं के नाम नीचे दिए गए हैं -  1. ICN 2. ICZN 3. ICNP 4. ICNCP 5. ICPN 6. ICVCN 7. ICBN टैक्सॉन के उदाहरण - फाइलम, ऑर्...