टैक्सॉन (taxon)। टैक्सॉन का अर्थ क्या है ? टैक्सॉन की परिभाषा दीजिए। विभिन्न पदानुक्रम स्तर पर टैक्सा के कुछ उदाहरण दीजिए। टैक्सॉन और टैक्सा में क्या अंतर है?
टैक्सॉन (टैक्सॉन का अर्थ क्या है ? टैक्सॉन की परिभाषा दीजिए। विभिन्न पदानुक्रम स्तर पर टैक्सा के कुछ उदाहरण दीजिए। टैक्सॉन और टैक्सा में क्या अंतर है?)
टैक्सॉन या वर्गक ( बहुवचन = टैक्सा / Taxa) शब्द सर्वप्रथम ICBN (International Code of Botanical Nomenclature) द्वारा 1956 में दिया गया था। मेयर नामक वैज्ञानिक ने इस शब्द को वर्ष 1964 में 'किसी भी स्तर के वर्गिकी समूह' (taxonomic category of any rank) के रूप मे परिभाषित किया। यहां किसी भी स्तर का अर्थ वर्गिकी संवर्ग से है।
वर्गीकरण में कुल 7 वर्गिकी संवर्गों (taxonomic category) का उपयोग किया जाता है, जो इस प्रकार है -
1. Kingdom
2. phylum
3. Class
4. Order
5. Family
6. Genus
7. Species
इनमें से प्रत्येक संवर्ग एक इकाई को प्रदर्शित करता है। वर्गीकरण की इस इकाई को ही टैक्सॉन (Taxon)कहा जाता है।
विभिन्न टैक्सॉन शब्दों को निम्न में से किसी एक संस्था द्वारा मान्यता प्राप्त होती है। इन संस्थाओं के नाम नीचे दिए गए हैं -
1. ICN
2. ICZN
3. ICNP
4. ICNCP
5. ICPN
6. ICVCN
7. ICBN
टैक्सॉन के उदाहरण - फाइलम, ऑर्डर, परिवार, जीनस, प्रजाती ( जाती ) आदि।
विभिन्न स्तरों पर टैक्सॉन के उदाहरण -
1. साम्राज्य (kingdom) स्तर पर टैक्सॉन के उदाहरण - प्रोटिस्टा , पादप (plantae), कवक, जंतु (Animalia) आदि।
2. डिविजन (विभाजन) / फाइलम के स्तर पर टैक्सॉन के उदाहरण - ब्रायोफाइटा, टेरिडोफाइटा, जिम्नोस्पर्म, आवृत्तबीजी, आर्थोपोडा, निमेटोडा, ईकाइनोडर्मेटा आदि।
3. वर्ग (class) के स्तर पर टैक्सॉन के उदाहरण - सिफेलोपॉड्स, कोंड्रिकथाइस आदि।
4. ऑर्डर स्तर पर टैक्सॉन के उदाहरण - प्राइमेट, पिनालेस आदि।
5. परिवार स्तर पर टैक्सॉन के उदाहरण - सोलेनेसी ( यह आलू का कुल है) आदि।
6. जीनस स्तर पर टैक्सॉन के उदाहरण - अजोरेला, मेलिकोकस, एस्कुलस आदि।
7. प्रजाति या जाति स्तर पर टैक्सॉन के उदाहरण - सेपिएंस, इंडिका, ट्यूबरोसम, लिओ (शेर की प्रजाति) आदि।
टैक्सॉन और टैक्सा में अंतर -
टैक्सॉन का बहुवचन ही टैक्सा है। बस यही अंतर है टैक्सॉन और टैक्सा में।
ये भी जाने -
1. जीवों का वर्गीकरण
2. जीवविज्ञान
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें